Table of Contents
मुँह का कैंसर: पुरुषों और महिलाओं में लक्षणों का अंतर
हम सबने कभी न कभी मुँह में छाले, जीभ में घाव, और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याओं का अनुभव किया होगा। हम इन्हें कभी गंभीरता से नहीं लेते, क्योंकि यह थोड़े समय में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही छोटी छोटी चीजें आगे जाकर मुँह के कैंसर जैसी भयानक बीमारी का रूप ले सकती है।
मुँह के कैंसर की बीमारी दुनिया भर में फैलती ही जा रही है, जिसमें भारत में मुँह के कैंसर के केस लगातार बढ़ रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में अधिकतर ऐसी हानिकारक चीजों का सेवन किया जाता है, जो मुँह के कैंसर को बढ़ावा देती है जैसे कि तंबाकू, धुम्रपान और गुटखा।
अगर आप सही समय पर इलाज कराते है, तो इस बीमारी को आप बढ़ने से रोक सकते है। अगर आप भी इस गंभीर बीमारी से बचे रहना चाहते है तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें हम आसान भाषा में जानेंगे - मुँह का कैंसर क्या है?, इसके कारण, पुरुष और महिलाओं में लक्षण, इलाज और अन्य महत्वपूर्ण सावधानियां।
मुँह का कैंसर क्या है?
मुँह का कैंसर (Oral Cancer) मुँह के अलग - अलग हिस्सों में होने वाला एक कैंसर है। यह कैंसर मुंह के अंदर के हिस्से जैसे कि जीभ, मसूड़े, तालू, और गले में होता है। इसमें मुँह के अंदर कुछ कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगते है, जिसमें कोशिकाओं में घाव या गांठ बनने लगती है। अगर आप सही समय पर इसका इलाज नहीं कराते तो यह कैंसर शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है। समय रहते मुँह के कैंसर के लक्षणों को समझना और पहचानना बहुत जरूरी है तभी आप इस घातक बीमारी से जीत पाएंगे।
मुँह का कैंसर के कारण
मुँह का कैंसर खराब जीवनशैली और लंबे समय से चलने वाली गलत आदतों की कारण होता है। इसमें मुख्य रूप से तंबाकू और गुटके जैसी हानिकारक चीजों के सेवन से होता है। गुटके और तंबाकू में ऐसे हानिकारक तत्व होते है जो मुँह की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते है। इसके अलावा शराब पीना या जंक फूड का अधिक सेवन करना भी इसका कारण है। मुँह के कैंसर के कारण की जानकारी नीचे विस्तार से गई है।
तंबाकू और गुटखे का सेवन (Tobacco)
मुँह का कैंसर होने का सबसे मुख्य कारण है तंबाकू और + का सेवन करना। घुटका, पान, सुपारी या खैनी लंबे समय तक मुँह की सतह को नुकसान पहुंचता है। धीरे धीरे सतह पर घाव बनने लगते हैं, जो कैंसर का रूप ले लेते है।
धूम्रपान करना (Smoking)
हुक्का, सिगरेट और बीडी लंबे समय तक पीने से मुँह का कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। सिगरेट और बीडी में तंबाकू होता है जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
शराब का सेवन (Alcohol)
शराब हमारे मुँह की सतह के साथ साथ शरीर के अन्य हिस्सों को भी कमजोर करती है। अगर कोई शराब के साथ तंबाकू का सेवन भी करता है तो उसको मुँह का कैंसर होने का खतरा कई गुना और ज्यादा बढ़ जाता है।
एच वी पी वायरस (HPV Virus)
HPV (Human Papilloma Virus) मुँह के कैंसर का एक मुख्य कारण है। भारत में HPV (Human Papilloma Virus) के कारण ओरल कैंसर के केस में बढ़ोतरी हो रही है। यह वायरस अधिकतर उन लोगों में अधिक पाया जाता है, जो Unsafe तरीके से यौन संबंध बनाते है।
डाइट और लाइफस्टाइल (Diet and Lifestyle)
असंतुलित डाइट और खराब लाइफस्टाइल मुँह का कैंसर का खतरा बढ़ाते है। जो लोग ज्यादा जंक फूड का सेवन करते है, जो मुँह के कैंसर का कारण बनता है।
मुँह के कैंसर के लक्षण
शुरुआत में मुँह के कैंसर में सामान्य लक्षण ही नजर आते है जैसे कि छाले, और मसूड़ों के सूजन आना। यह ऐसे लक्षण है जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते है। लेकिन अगर यह छाले या घाव लंबे समय से हो रहे है तो आपको जांच करानी जरूरी है।
मुँह के कैंसर के सामान्य लक्षण
- मसूड़ों और जीभ पर लाल धब्बे होना।
- भोजन निगलने में दर्द या समस्या होना।
- होठ, जीभ, या मसूड़ों पर सूजन रहना।
- मुँह से बार-बार खून आना।
- अचानक से वजन कम होना या कमजोरी।
पुरुषों में मुँह का कैंसर के लक्षण
मुँह का कैंसर पुरुषों में अधिक देखने को मिलता है क्योंकि पुरुष तंबाकू जैसी हानिकारक चीजों का सेवन महिलाओं की तुलना में अधिक करते है।
- मसूड़ों में खून आना।
- होंठ और जीभ पर बार-बार छाले होना।
- गाल या जीभ में गांठ पड़ना।
- खाना चबाते हुए दर्द होना।
महिलाओं में मुँह का कैंसर के लक्षण
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मुँह का कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन लक्षण थोड़े अधिक गंभीर होने लगते है।
- जीभ और मुँह पर छाले होना।
- खाने में स्वाद न आना और स्वाद बदल जाना।
- गले में जलन या घाव होना।
- आवाज में बदलाव आना।
- कान और गले में दर्द होना।
मुँह के कैंसर का इलाज
मुँह का कैंसर के लक्षणों को शुरुआत में ही समझ कर अगर जांच कराई जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। लेकिन अधिकतर लोग इसके शुरुआत लक्षणों को सामान्य मान कर नजरअंदाज कर देते है। इससे कैंसर बढ़ने लगता है और इसका इलाज भी कठिन हो जाता है। इसका इलाज मरीज की स्थिति, और कैंसर के स्टेज पर निर्भर करता है।
मुँह का कैंसर के इलाज कुछ इस प्रकार हैं:
सर्जरी
अगर कैंसर अभी ज्यादा फैला नहीं है तो डॉक्टर Surgery की मदद से कैंसर वाले हिस्से को निकाल देते है।
रेडिएशन थेरेपी
High Radiation की मदद से डॉक्टर कैंसर वाली कोशिकाओं को खतम कर देते है। यह तरीका तभी काम करता है, जब कैंसर शुरुआती या मिडिल स्टेज पर होता है।
कीमोथेरेपी
कीमोथेरेपी में दवाइयों की मदद से कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है और कैंसर को बढ़ने से रोका जाता है।
इम्यूनोथेरेपी
Immunotherapy एक ऐसा तरीका है जिसमें मरीज के शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जाता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से मरीज को कैंसर की बीमारी से लड़ने की क्षमता मिलती है।
रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
मुँह का कैंसर का इलाज के बाद अगर मरीज के चेहरे का आकार बदल जाता है तो उसको सही करने के लिए यह सर्जरी की जाती है।
इन सभी लक्षणों को पहचानने के बाद अगर सही समय पर डॉक्टर से संपर्क किया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है। अगर आप लक्षणों को नजरअंदाज करते है तो यह आपकी जान भी ले सकता है।
मुँह का कैंसर के लिए रोकथाम और सावधानियाँ
मुँह का कैंसर से बचना पूरी तरह से संभव है, अगर आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करते है या डॉक्टर से सलाह लेते है।
- शराब, तंबाकू और गुटखा का सेवन न करें।
- रोजाना दांतों को साफ करें।
- हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन करें।
- दिन भर में अधिक पानी पिएं।
- धूप में निकलते समय सेफ्टी बनाए रखें या अपने होठों को ढक कर रखें।
- लंबे समय से होने वाले छालों की जांच डॉक्टर से जरूर कराएं।
- साल में एक बार डेंटल चेकअप जरूर कराएं।
आज ही परामर्श लें
मुँह का कैंसर एक खतरनाक बीमारी है लेकिन इससे पूरी तरीके से बचाव संभव है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में इसके लक्षण अलग-अलग देखने को मिलते हैं, लेकिन इसके कारण अधिकतर एक जैसे होते हैं, जैसे कि गलत खान-पान, तंबाकू और शराब का सेवन। अगर आप शरीर की सही देखभाल करें, बुरी आदतों को छोड़ें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें, तो मुँह के कैंसर से बचना संभव है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज करवाना। शुरुआती चरण में इलाज कराने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। मुँह के कैंसर के बढ़िया इलाज पाने के लिए आप Oncare Cancer Hospital जैसे विशेषज्ञ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल से संपर्क कर सकते हैं, जहाँ अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। समय पर इलाज ही इस बीमारी से जीतने की कुंजी है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
तंबाकू, गुटखा और शराब से दूरी बनाएं, संतुलित आहार लें, नियमित दंत जांच कराएं, और लंबे समय से हो रहे मुँह के छालों को नजरअंदाज न करें। साफ-सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।
इसके मुख्य कारणों में तंबाकू और गुटखा का सेवन, धूम्रपान, शराब पीना, HPV वायरस का संक्रमण, और असंतुलित खानपान शामिल हैं। ये सभी मुँह की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।
लंबे समय तक न भरने वाले छाले, मसूड़ों में सूजन, जीभ पर लाल या सफेद धब्बे, खाना निगलने में दर्द, मुँह से खून आना, और आवाज़ में बदलाव इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
हाँ, अगर समय रहते लक्षणों की पहचान कर ली जाए और उचित इलाज जैसे सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी करवाई जाए, तो मुँह के कैंसर का इलाज संभव है। Oncare Hospital जैसे आधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्पिटल में इलाज की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
Book an Appointment
Related Blogs

दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें? विशेषज्ञों की गाइड
जानिए दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें, कौन सा विशेषज्ञ आपके कैंसर के लिए सही है, डॉक्टर का अनुभव क्यों जरूरी है और Oncare Cancer Hospital क्यों भरोसेमंद है।

दिल्ली में ब्लड कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है? पूरी गाइड
जानिए ब्लड कैंसर क्या होता है, इसके प्रकार, आधुनिक इलाज के विकल्प और दिल्ली में ब्लड कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है। सही डॉक्टर और अस्पताल चुनने की पूरी जानकारी।

दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट: सही डॉक्टर चुनने का सरल तरीका
जानिए दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट कौन हैं, सही डॉक्टर और अस्पताल कैसे चुनें, इलाज के प्रकार, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद कैंसर देखभाल की पूरी जानकारी।

दिल्ली में प्रोस्टेट कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ होता है?
जानिए प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण, जांच और इलाज के विकल्प। दिल्ली में प्रोस्टेट कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है और सही अस्पताल कैसे चुनें, पूरी जानकारी आसान भाषा में।

