Table of Contents
स्किन कैंसर के इलाज में सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है?
जब किसी को पता चलता है कि उसे स्किन कैंसर है, तो अचानक बहुत सारे सवाल दिमाग में घूमने लगते हैं। इंसान थोड़ा घबरा भी जाता है, क्योंकि “कैंसर” शब्द अपने आप में ही डर पैदा करता है। ऐसे में सबसे पहला सवाल जो अक्सर सामने आता है, वह यही होता है: क्या मुझे सर्जरी करवानी पड़ेगी? सच कहें तो यह सवाल बिल्कुल जायज़ है।
हर कोई जानना चाहता है कि आगे क्या होने वाला है और इलाज कितना मुश्किल या आसान होगा। “सर्जरी” शब्द सुनते ही कई लोगों के मन में बड़े ऑपरेशन, दर्द और लंबी रिकवरी की तस्वीर बन जाती है, इसलिए डर लगना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन हकीकत थोड़ी अलग होती है। हर स्किन कैंसर के केस में सर्जरी जरूरी नहीं होती।
कई बार डॉक्टर दूसरी थेरेपी या दवाइयों से भी इलाज कर लेते हैं। वहीं कुछ मामलों में, खासकर जब कैंसर शुरुआती स्टेज में हो, सर्जरी सबसे आसान और असरदार तरीका साबित होती है। इसमें कैंसर वाले हिस्से को हटाकर समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है, जिससे मरीज जल्दी ठीक हो सकता है और आगे की जटिलताओं से बचा जा सकता है।
पहले ये समझ लो कि हर केस अलग होता है
ये चीज बहुत लोग miss कर देते हैं।स्किन कैंसर एक जैसा नहीं होता। किसी का छोटा होता है, किसी का थोड़ा aggressive होता है, और किसी में जल्दी फैलने का risk रहता है।इसीलिए डॉक्टर हर मरीज को same treatment नहीं देते।
तो फिर सर्जरी कब करनी पड़ती है?
जब कैंसर शुरुआत में ही पकड़ में आ जाए
अगर कैंसर की शुरुआत की stage में पता हो जाता है, तो situation काफी better होता है।ऐसे में डॉक्टर अक्सर सर्जरी suggest करते हैं। वजह आसान है: जो हिस्सा खराब है, उसे निकाल दो और काम खत्म।कई cases में यही treatment काफी होता है।
जब कैंसर एक ही जगह तक limited हो
अगर कैंसर अभी सिर्फ एक जगह तक ही है और फैला नहीं है, तो सर्जरी सबसे सीधा तरीका होता है।इसमें डॉक्टर उस हिस्से को remove कर देते हैं, जिससे आगे risk कम हो जाता है।
जब lesion बदलने लगे
कई बार लोग बताते हैं कि उनकी स्किन पर एक spot था जो धीरे-धीरे बदलने लगा।रंग बदलना, आकार बढ़ना, या किनारों का अलग दिखना ये सब signs हो सकते हैं। ऐसे में delay करना सही नहीं होता, और सर्जरी जरूरी हो सकती है।
जब दूसरे इलाज काम न करें
कुछ cases में creams या दूसरी therapies दी जाती हैं।लेकिन अगर उनसे फर्क नहीं पड़ता, तो फिर सर्जरी ही next step होता है।
melanoma के cases में
melanoma थोड़ा serious type का स्किन कैंसर होता है।इसमें डॉक्टर ज्यादातर रिस्क नहीं लेते।सर्जरी जल्दी recommend की जाती है ताकि कैंसर फैलने से पहले ही control हो जाए।
सर्जरी का मतलब क्या होता है
बहुत लोग सोचते हैं कि बड़ा ऑपरेशन होगा।लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता।कई बार छोटी सी procedure होती है जिसमें सिर्फ affected skin हटाई जाती है।कुछ cases में advanced techniques भी use होते हैं, जैसे layer by layer remove करना ताकि healthy skin बची रहे।
सर्जरी के बाद क्या होता है
ये भी एक common concern होता है।
सर्जरी के बाद:
- थोड़ा discomfort हो सकता है
- हल्का दर्द या सूजन हो सकती है
लेकिन ये normal है धीरे-धीरे body heal कर लेती है।
क्या हमेशा सर्जरी ही करनी पड़ती है?
नहीं।कुछ cases में डॉक्टर दूसरी options भी देते हैं, जैसे:cream-based treatment, radiation या freezing techniques, लेकिन अगर कैंसर active है या बढ़ रहा है, तो सर्जरी ज्यादा reliable option होता है।
एक छोटा सा Overview
Situation | डॉक्टर क्या करते हैं |
|---|---|
शुरुआती stage | सर्जरी से remove |
limited area | direct removal |
बढ़ता हुआ spot | सर्जरी consider |
treatment fail | सर्जरी next step |
melanoma | जल्दी सर्जरी |
डॉक्टर कैसे decide करते हैं
ये random decision नहीं होता। डॉक्टर कई चीजें देखते हैं:
- कैंसर का type
- उसका size
- Location
- patient की health
इन सबको देखकर ही final plan बनता है।
एक जरूरी बात
कई लोग delay करते रहते हैं, सोचते हैं “अभी छोटा है, बाद में देखेंगे”, लेकिन कैंसर के मामले में delay risky हो सकता है। early stage में चीजें आसान होती हैं late stage में complex simple logic है।
सही इलाज कहां से लें
ऐसी condition में experienced doctors बहुत matter करते हैं।Oncare Cancer Hospital जैसी जगह पर proper diagnosis और treatment planning मिल जाती हैं, जो काफी important होते हैं।
और जानकारी के लिए
अगर आप थोड़ा detail में समझना चाहते हो, तो National Cancer Institute की ये page useful है
आज ही परामर्श ले
सर्जरी से डरना normal है, लेकिन हर बार ये बड़ी या complicated नहीं होती।कई बार यही सबसे आसान और effective तरीका होता है।बस जरूरी है कि सही समय पर decision लिया जाए।
Our Centers
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
नहीं, case पर depend करता है।
ज्यादातर cases में safe होती है।
छोटे procedures में जल्दी recovery हो जाती है।
कम chances होते हैं, लेकिन follow-up जरूरी है।
Written and Verified by:
Dr. Gajendra Kumar Himanshu Exp: 10 Yr
Medical Officer
Book an Appointment
Related Blogs

Actinic Keratosis: Precancerous Skin Condition Explained
Discover more about actinic keratosis, and its signs and symptoms, who is at risk of developing this, and its prevention and skin care and why this condition is precancerous!

What Cancers Can Cause Itchy Skin? Is Your Itching a Hidden Red Flag?
Learn what cancer can cause itchy skin, why certain cancers trigger itching, how to tell harmless itching from serious symptoms, and when to see a doctor.

Skin Cancer Symptoms in Darker Skin: What to Look Out For
Discover more about Skin cancer symptoms in darker skin, why this cancer in darker tones are not treated early, types of cancers and when to see a dermatologist

Skin Cancer Diagnosis: What to Expect During a Dermatology Check
Discover more about skin cancer diagnosis, what to expect during a dermatology checkup, why early skin checkups matter, and tips for your dermatology consultation.

