ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण जो महिलाएं अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती हैं

oncare team
Updated on Mar 3, 2026 16:18 IST

By Prashant Baghel

दुनिया भर में ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी महिलाओं में बहुत तेजी से फैलती जा रही है। यह एक ऐसा गंभीर रोग है जिसके लक्षण बहुत सामान्य होते है जो महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज करना ही आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण के बारे में जानेंगे।

ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण

ओवेरियन कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो अगर बढ़ जाए तो आपकी जान को भी खतरा है। ओवेरियन कैंसर के लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है, वरना ये आने वाले समय में गंभीर रूप ले सकता है। समय रहते लक्षणों की जांच करके डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण कुछ इस प्रकार है:

1: पेट और पेल्विक में सूजन

पेट में सूजन होना आजकल एक आम समस्या है, जो ओवेरियन कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण है। गलत या बाहर का ज्यादा खाने से भी पेट में सूजन हो सकती है लेकिन यह दवाओं से ठीक हो जाती है। अगर आपके पेट में भी लंबे समय से सूजन की समस्या है और वो ठीक नहीं हो रही तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

2: कम खाना

थोड़ा खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होना एक ऐसा लक्षण है जो आजकल अधिकतर युवाओं में देखने को मिलता है। लेकिन आपके साथ अचानक से ऐसा होना शुरू हो गया तो आपको इसकी जांच करवानी चाहिए। यह आपके शरीर में खराब पाचन तंत्र के साथ साथ ओवेरियन कैंसर का भी संकेत है।

3: बार-बर पेशाब आना

अगर आपको बार बार पेशाब आना या पेशाब का कंट्रोल न कर पाना, तो यह भी एक गंभीर कारण है ओवेरियन कैंसर का। इसमें आपको बार बार पेशाब आने का प्रेशर महसूस होता है, खास तौर पर रात के समय।

4: कमर के निचले हिस्से में दर्द

अक्सर महिलाओं को कमर दर्द और थकान जैसा महसूस होता है। लेकिन वह इसे गलत सोने से या काम के कारण थकान से होने वाला दर्द समझ कर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन अगर दवा या मालिश के बाद भी ये दर्द नहीं ठीक हो रहा तो यह एक खतरे की घंटी है। आपको यह बता दे कि कमर के निचले हिस्से में दर्द होना भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में एक है।

5: कमजोरी महसूस होना

अगर आप कोई शारीरिक मेहनत नहीं करते और उसके बाद भी अगर आप हमेशा कमजोरी या थकान महसूस होती है। तो ध्यान दे क्योंकि यह आपके शरीर में ओवेरियन कैंसर का एक मुख्य कारण हो सकता है।

6: घटता वजन

आप सही डाइट ले रहे है और कोई एक्सरसाइज नहीं करते उसके बाद भी आपका वजन तेजी से गिर रहा है तो सतर्क हो जाए। तो आपको बता दे कि यह भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में से एक माना जाता है। अगर आपको भी यह समस्या देखने को मिल रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिले।

7: पीरियड्स देरी से आना

अगर आपके पीरियड्स सही समय पर नहीं आते या उसमें कोई समस्या देखने को मिलती है जैसे ज्यादा ब्लीडिंग, या कम ब्लीडिंग। तो यह हार्मोनल गड़बड़ी के कारण नहीं बल्कि ओवेरियन कैंसर के कारण भी होता है। ऐसी कोई भी समस्या देखने पर आपको जल्दी से जल्दी अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

8: पेट में दर्द

आजकल महिलाओं में पेट में जलन, गैस, और अपच जैसी समस्या देखने को मिल रही है। हम इसको मामूली समस्या सोच से अक्सर इग्नोर कर देते है, लेकिन यह भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में शामिल है।

9: भूख में कमी आना

अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगे या बिल्कुल भूख न लगे, तो यह कोई छोटी बात नहीं है। खासकर महिलाओं को ऐसा लगे, तो उन्हें डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

10: कब्ज

अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है और यह ठीक नहीं हो रहा। तो यह आपके खान पान के कारण नहीं हो रहा बल्कि यह ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षणों में से एक है। इसमें आपको पेट फूला हुआ और टाइट महसूस हो सकता है।

ओवेरियन कैंसर से बचाव कैसे करें?

ओवेरियन कैंसर के लक्षण महसूस होने के बाद आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए तभी समय रहते आप ठीक हो सकते है. लेकिन अगर आप खुद को इस बीमारी से दूर रखना चाहते है तो आप कुछ सावधानियां बरत सकते है।

1: अपने लिए एक ऐसी हेल्दी और संतुलित डाइट बनाएं, जिसमें हरी सब्जियां और फल जरूर शामिल हों।

2: बाहर के जंक फूड से दूरी बना कर रखे इसमें ऐसे तेल, मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाते है।

3: खुद को हाइड्रेट रखे, ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।

4: अगर आप लंबे समय से गर्भ निरोधक दवाइयों का सेवन कर रहे है तो ऐसी दवाईयों के सेवन से बचे. यह आपके गर्भाशय को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

5: रोजाना योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें यह आपके स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करता है।

6: स्मोकिंग और शराब से दूरी बना कर रखे, यह आपके गर्भाशय को नुकसान पहुंचाते है और कैंसर के खतरे को बढ़ाते है।

ओवेरियन कैंसर का टेस्ट कैसे होता है?

ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण अगर आपको बार बार दिखते है तो आपको अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. डॉक्टर आपके कुछ इस प्रकार से जांच करते है:

1: पेल्विक जांच

डॉक्टर हाथ या किसी टूल की मदद से आपके प्रजनन अंगों को छू कर पता लगाते है कि कही सूजन है या नहीं.

2: अल्ट्रासाउंड

अल्ट्रासाउंड एक ऐसा टेस्ट है जिसमें अंदर की बीमारी को साफ तौर पर तस्वीर के सहारे देखा जा सकता है. इससे अन्दर की सूजन या गांठ को भी देखा जा सकता है.

3: बल्ड टेस्ट

CA - 125 एक ऐसा बल्ड टेस्ट है जिसमें आपके शरीर के अंदर प्रोटीन की मात्रा को देखा जाता है. अगर प्रोटीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होती है तो ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

4: CT स्कैन और MRI

यह टेस्ट शरीर के अंदर की विस्तृत तस्वीर देता है ताकि यह पता चले कि कैंसर आसपास के अंगों में फैला है या नहीं।

डॉक्टर से कब मिलें या सलाह लें?

महिलाएं अक्सर अपने काम में उलझने के कारण इन संकेतों को इग्नोर कर देती है. लेकिन अगर यह सभी लक्षण आपको लगातार देखने को मिल रहे है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. 2 हफ्तों से ज्यादा ऐसे कोई भी सामान्य लक्षण देखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

आज ही परामर्श लें

महिलाएं अक्सर अपने घरेलू और बाहर की जिम्मेदारियों को संभालने में इतनी व्यस्त हो जाती है कि खुद की सेहत से खिलवाड़ कर देती है। ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण जो हमने यहां बताए अगर यह आपको देखने को मिलते है तो डॉक्टर से जरूर मिले। समय रहते आप डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी कीमती जिंदगी को बचा सकते है। अगर आपको लंबे समय से यह लक्षण देखने को मिल रहे है तो Oncare Cancer Hospital में एक बार चेक अप जरूर कराए। यह मरीजों को एक भरोसेमंद और अनुभवी इलाज और जांच देते है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Book an Appointment

Related Blogs

Screening for Ovarian Cancer: Tests, Accuracy & Risk Factors

Discover ovarian cancer test options, symptoms, risk factors, screening, cost & early diagnosis. Trust Oncare Cancer Hospital. Book your consultation today.

Read more

Stage 1 Ovarian Cancer: Early Detection Saves Lives

Learn more about stage 1 ovarian cancer and why early detection matters, early signs and symptoms to watch out for, and risk factors, diagnosis, and treatments!

Read more

Stage 1 Ovarian Cancer Symptoms and Early Detection Tips

Learn more about Stage 1 ovarian cancer symptoms and why early diagnosis gets difficult, and early detection tips for Stage 1 ovarian cancer and its treatments!

Read more

Epithelial Ovarian Cancer: What It Is and How It Starts

Learn more about epithelial ovarian cancer and its types, how epithelial cancer starts, risk factors, symptoms, diagnosis, and why early diagnosis is difficult!

Read more