क्या जबड़े का दर्द कैंसर का संकेत हो सकता है? लक्षण जानें

oncare team
Updated on Jun 11, 2026 13:06 IST

By Dr. Gajendra Kumar Himanshu

 जबड़े का दर्द कब गंभीर है? | Oncare Cancer Hospital

कई बार ऐसा होता है कि जबड़े में हल्का दर्द शुरू होता है और हम उसे बिल्कुल सीरियस नहीं लेते। मैंने खुद भी कई लोगों को देखा है जो कहते हैं, “अरे, दांत का दर्द होगा, अपने आप ठीक हो जाएगा।”

लेकिन सच ये है कि हर बार ऐसा नहीं होता। ज्यादातर मामलों में तो यह छोटी सी समस्या ही होती है, लेकिन कुछ rare situations में यही दर्द किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। यहीं पर confusion शुरू होता है, समझ नहीं आता कि कब ignore करें और कब डॉक्टर के पास जाएं।

हर दर्द खतरनाक नहीं होता

सबसे पहले ये बात साफ कर लेते हैं कि जबड़े का दर्द होना मतलब कैंसर नहीं होता।अक्सर इसकी वजह बहुत ही साधारण होती है। जैसे: दांत में cavity होना, मसूड़ों में सूजन, ज्यादा सख्त चीज चबा लेना या फिर stress की वजह से दांत भींचना।

कुछ लोगों को TMJ की problem होती है, जिसमें जबड़े का joint ठीक से काम नहीं करता। इसमें भी दर्द होता है, लेकिन ये कैंसर नहीं होता।

लेकिन कब थोड़ा alert होना चाहिए

अब असली बात यहां आती है।अगर दर्द बार-बार हो रहा है, या फिर लंबे समय तक जा ही नहीं रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।कई बार ऐसा होता है कि दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और साथ में कुछ और बदलाव भी दिखने लगते हैं। यहीं से डॉक्टर शक करना शुरू करते हैं।

ऐसे लक्षण दिखें तो ध्यान दें

अगर जबड़े का दर्द कुछ दिनों में ठीक हो जाए तो आमतौर पर चिंता नहीं होती। लेकिन अगर हफ्तों तक बना रहे, तो थोड़ा रुककर सोचना जरूरी है।

गांठ या सूजन महसूस होना

कुछ लोग बताते हैं कि उन्हें जबड़े के पास एक छोटी सी गांठ महसूस हुई, जो पहले नज़र नहीं आती थी।

मुंह खोलने में दिक्कत

कुछ को मुंह खोलने में दिक्कत होने लगती है, जैसे जबड़ा जाम हो रहा हो।

मुंह में घाव का ठीक न होना

कभी-कभी मुंह के अंदर घाव बन जाता है जो जल्दी ठीक नहीं होता। ऐसे cases में लोग घरेलू इलाज करते रहते हैं, लेकिन असल में जांच करवाना जरूरी होता है।

चेहरे में सुन्नपन

और अगर चेहरे के किसी हिस्से में सुन्नपन आने लगे, तो इसे बिल्कुल ignore नहीं करना चाहिए।

एक आसान तरीका समझने का

स्थिति

आम कारण

कब सोचना चाहिए

हल्का दर्द

दांत की समस्या

लंबे समय तक रहे

सूजन

इंफेक्शन

कम न हो

छाला

सामान्य

2 हफ्ते में ठीक न हो

सुन्नपन

नस पर दबाव

बार-बार हो

किन लोगों को ज्यादा ध्यान देना चाहिए

ये भी सच है कि हर किसी में risk बराबर नहीं होता है।जिन लोगों को तंबाकू, गुटखा या पान मसाला खाने की आदत होती है, उनमें खतरा ज्यादा देखा गया है।इसके अलावा शराब ज्यादा पीना और मुंह की सफाई का ध्यान न रखना भी कारण बन सकते हैं।

डॉक्टर के पास कब जाना सही रहता है

अगर दिल में doubt आ रहा है, तो सबसे अच्छा तरीका है check करवा लेना।

खासकर तब जब:

  • दर्द कई हफ्तों से चल रहा हो
  • गांठ महसूस हो रही हो
  • मुंह के अंदर कुछ ठीक नहीं लग रहा हो

देरी करने से सिचुएशन और बहुत ख़राब हो सकती है।

जांच कैसे होती है

बहुत लोग tests से डर जाते हैं, लेकिन process उतना complicated नहीं होता।पहले डॉक्टर खुद जांच करता है। फिर जरूरत लगे तो scan करवाता है।

अगर कुछ suspicious दिखता है, तो biopsy की जाती है।यही वो step है जिससे final पता चलता है कि मामला क्या है।

सही जानकारी कहां से लें

अगर आपको इस विषय में और सही जानकारी चाहिए, तो National Cancer Institute की ये जानकारी देख सकते हैं।

अंत में एक जरूरी बात

देखिए, डरना solution नहीं है और ignore करना भी सही नहीं है।बीच का रास्ता यही है कि अगर शरीर कुछ अलग signal दे रहा है, तो उसे समझने की कोशिश करें।

छोटी जांच कभी नुकसान नहीं करती, लेकिन बड़ी बीमारी को समय पर पकड़ सकती है।और अगर सही इलाज की जरूरत पड़े, तो Oncare Cancer Hospital जैसी जगह पर expert guidance मिल सकती है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Written and Verified by:

Dr. Gajendra Kumar Himanshu

Dr. Gajendra Kumar Himanshu Exp: 10 Yr

Medical Officer

Book an Appointment

Related Blogs

Stage 2 Lung Cancer Symptoms: How They Differ From Stage 1

Stage 2 Lung Cancer Symptoms: How They Differ From Stage 1

Discover more about stage 2 lung cancer symptoms and how they differ from stage 1 lung cancer, when to consult a doctor, the importance of early detection, and why they matter!

Read more

Stage 2 Ovarian Cancer Symptoms: From Mild to Severe Indicators

Stage 2 Ovarian Cancer Symptoms: From Mild to Severe Indicators

Discover more about stage 2 ovarian cancer and its symptoms, starting from mild to severe indicators of cancer, why these symptoms are missed, and why early detection matters!

Read more

Childhood Cancer Symptoms Every Parent Should Know

Childhood Cancer Symptoms Every Parent Should Know

Discover more about childhood cancer and its symptoms and understand key warning signs every parent should watch out for and when should consult a doctor!

Read more

Gastrointestinal Cancer Symptoms by Type: Stomach, Colon, and Esophageal

Gastrointestinal Cancer Symptoms by Type: Stomach, Colon, and Esophageal

Discover more about Gastrointestinal Cancer and its symptoms by type including stomach, colon, and esophageal cancer and its risk factors and when to consult a doctor!

Read more