कोलन कैंसर की जांच कैसे की जाती है? जरूरी टेस्ट और पूरी प्रक्रिया

oncare team
Updated on Jun 10, 2026 14:49 IST

By Dr. Gajendra Kumar Himanshu

कई बार ऐसा होता है कि पेट से जुड़ी दिक्कतें जल्दी ठीक ही नहीं होती। थोड़ा दर्द, कभी कब्ज, कभी गैस… हम लोग अक्सर इसे सीरियस नहीं लेते। सोचते हैं, चलो ठीक हो जाएगा। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ केस में यही छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर बड़ी बीमारी का संकेत बन सकती हैं जैसे कोलन कैंसर।

कोलन कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है। शुरुआत में तो इसके लक्षण इतने हल्के होते हैं कि पता ही नहीं चलता। इसी वजह से लोग जांच करवाने में देर कर देते हैं। तो अब सवाल आता है कि आखिर कोलन कैंसर की जांच कैसे होती है और डॉक्टर इसे पकड़ते कैसे हैं? चलिए इसे आसान तरीके से समझते हैं।

कोलन कैंसर क्या होता है

सीधी भाषा में कहें तो ये बड़ी आंत में होने वाला कैंसर है।अक्सर इसकी शुरुआत छोटे-छोटे पॉलीप से होती है। ये शुरू में खतरनाक नहीं लगते, लेकिन अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो समय के साथ ये कैंसर में बदल सकते हैं।इसलिए समय पर जांच बहुत जरूरी हो जाती है।

जांच क्यों जरूरी है

सबसे बड़ी समस्या यही है कि शुरुआत में कोई खास लक्षण दिखते ही नहीं।कई लोग सालों तक नॉर्मल लाइफ जीते रहते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि अंदर क्या चल रहा है।जब तक पता चलता है, तब तक बीमारी आगे बढ़ चुकी होती है।

अगर समय पर जांच हो जाए तो:

  • बीमारी जल्दी पकड़ में आती है
  • इलाज आसान हो जाता है
  • और खर्च भी कम होता है

डॉक्टर सबसे पहले क्या करते हैं

जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वो सीधे टेस्ट नहीं लिख देते।पहले वो आपसे बात करते हैं पूछते हैं:

  • दर्द कब से है
  • शौच ठीक से हो रहा है या नहीं
  • खून तो नहीं आता
  • वजन कम हुआ क्या
  • घर में किसी को पहले कैंसर था क्या

ये सब समझने के बाद ही वो आगे के टेस्ट decide करते हैं।

स्टूल टेस्ट

ये सबसे बेसिक टेस्ट होता है।इसमें आपके मल का सैंपल लिया जाता है और उसमें छुपे हुए खून की जांच की जाती है।कई बार खून दिखता नहीं है, लेकिन टेस्ट में पकड़ में आ जाता है।अगर इसमें कुछ गड़बड़ आती है, तो डॉक्टर आगे के टेस्ट करवाते हैं।

ब्लड टेस्ट

ब्लड टेस्ट सीधे ये नहीं बताता कि कैंसर है या नहीं, लेकिन काफी हिंट्स देता है।

जैसे:

  • खून की कमी है या नहीं
  • शरीर में कोई अंदरूनी bleeding तो नहीं
  • overall health कैसी है

कुछ special markers भी check किए जाते हैं, लेकिन ये अकेले enough नहीं होते।

कोलोनोस्कोपी

अगर आप पूछो कि सबसे जरूरी टेस्ट कौन सा है, तो जवाब होगा  कोलोनोस्कोपी।इसमें एक पतली tube होती है जिसमें कैमरा लगा होता है, जिसे बड़ी आंत के अंदर डाला जाता है।डॉक्टर सीधा अंदर देख सकते हैं कि क्या हो रहा है।

अगर कोई पॉलीप या suspicious जगह दिखती है, तो उसी समय उसका सैंपल भी ले लेते हैं।अच्छी बात ये है कि इसमें sedation दिया जाता है, तो ज्यादा दर्द नहीं होता।

बायोप्सी

ये final confirmation वाला टेस्ट होता है।जिस जगह पर शक होता है, वहां से छोटा सा tissue लिया जाता है और lab में भेजा जाता है।यहीं से पता चलता है कि वो cancer है या नहीं।

CT स्कैन और MRI

ये थोड़े advanced टेस्ट होते हैं।इनसे डॉक्टर को ये समझ आता है कि:

  • cancer फैला है या नहीं
  • कितना फैला है
  • आसपास के organs पर असर पड़ा है या नहीं

इलाज प्लान करने में ये बहुत मदद करते हैं।

वर्चुअल कोलोनोस्कोपी

कुछ लोगों में ये ऑप्शन यूज़ किया जाता है।इसमें CT scan से colon की  इमेज बनाई जाती है।लेकिन अगर इसमें कुछ दिखता है, तो फिर normal colonoscopy करनी ही पड़ती है।

जांच से पहले क्या ध्यान रखें

डॉक्टर जो भी बोले, उसे फ़ॉलो करना ज़रूरी है।खासकर colonoscopy से पहले पेट पूरी तरह साफ करना पड़ता है। थोड़ा uncomfortable लगता है, लेकिन करना जरूरी है, वरना report clear नहीं आती।

जांच के बाद क्या होता है

रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर डिसाइड करते हैं आगे क्या करना है। अगर चीजें शुरुआती stage में पकड़ में आ जाएं तो treatment आसान हो जाता है। कई बार तो colonoscopy के दौरान ही polyps निकाल दिए जाते हैं। मतलब कैंसर बनने से पहले ही काम खत्म।

अगर आपको कोलन कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग के बारे में और सही जानकारी चाहिए, तो National Cancer Institute की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। यह सरकारी संस्था विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित जानकारी प्रदान करती है।

आज ही परामर्श लें

अब आपको समझ आ गया होगा कि कोलन कैंसर की जांच कैसे होती है।सबसे जरूरी बात  symptoms को ignore मत करो।अगर थोड़ी भी doubt हो, तो doctor से मिल लो।Oncare Cancer Hospital में बढ़िया डॉक्टर और आधुनिक फैसिलिटी मिलती हैं, जिससे सही diagnosis और इलाज मिल सकते हैं।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Written and Verified by:

Dr. Gajendra Kumar Himanshu

Dr. Gajendra Kumar Himanshu Exp: 10 Yr

Medical Officer

Book an Appointment

Related Blogs

Gastrointestinal Cancer Symptoms by Type: Stomach, Colon, and Esophageal

Discover more about Gastrointestinal Cancer and its symptoms by type including stomach, colon, and esophageal cancer and its risk factors and when to consult a doctor!

Read more

How to Check for Colon Cancer: Screening Methods You Should Know

Learn how to check for colon cancer with colonoscopy, stool tests, CT scans, symptoms to watch, and the right time to start screening. Early testing can save lives.

Read more

Stage 4 Colon Cancer Symptoms: What to Expect in Advanced Stages

Learn stage 4 colon cancer symptoms, how it spreads, and treatment options to manage the disease. Get expert care and support at Oncare Cancer Hospital.

Read more

How to Recognize Stage 1 Colon Cancer Symptoms Early

Learn the early stage 1 colon cancer symptoms in simple words. Understand small but important changes in your body so you can act early and protect your health.

Read more