अग्न्याशय कैंसर के लक्षण: पेट दर्द, पीलिया और अन्य चेतावनी संकेत

oncare team
Updated on Mar 3, 2026 16:43 IST

By Prashant Baghel

अग्नाशय कैंसर आज के समय में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है, दुनिया भर में इसके मामले बढ़ रहे है। अग्नाशय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन तंत्र और शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। अग्नाशय पाचन एंजाइम और इंसुलिन बनाकर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। जब अग्नाशय कि कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं और यह गांठों का रूप ले लेती हैं। यही गांठे धीरे - धीरे अग्नाशय कैंसर का रूप ले लेती हैं। यह गांठे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी अपना प्रभाव डालती है।

इस बीमारी के शुरुआती लक्षण साफ तौर पर समझना मुश्किल होता है। शुरू में इसके लक्षण सामान्य ही लगते है, जिस कारण लोग इसे नजरअंदाज कर देते है। नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर रूप ले लेती हैं जिससे बीमारी पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि अग्नाशय कैंसर को “Silent Killer” भी कहा जाता है। यदि आप भी इस घातक बीमारी से बचाव चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे अग्नाशय कैंसर क्या है, इसके लक्षण, डॉक्टर से कब मिले, बचाव और सावधानियां क्या है?

अग्न्याशय कैंसर क्या है?

अग्नाशय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पेट के पीछे और रीढ़ की हड्डी के बीच में स्थित होता है। अग्नाशय शरीर में मुख्य भूमिका निभाता है जैसे कि भोजन से ऊर्जा बनाना और इंसुलिन का निर्माण करना। जब अग्नाशय कि कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती है और नियंत्रण खो देती है, तो यह कोशिकाएं गांठ का रूप ले लेती हैं, इन्हीं गांठों को अग्नाशय कैंसर कहा जाता है।

अग्नाशय कैंसर दो प्रकार का होता है:

  • Exocrine Tumors: यह अग्नाशय कैंसर का बहुत ही सामान्य प्रकार है, जिसके मामले सबसे ज्यादा लोगों में देखे गए है। यह कैंसर लगभग 90% मामलों में पाया जाता है।
  • Endocrine Tumors: यह अग्नाशय कैंसर का एक रेयर प्रकार है, जो बहुत ही कम मामलों में देखा गया है। यह कैंसर दरअसल हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है।

अग्न्याशय कैंसर के लक्षण

अग्नाशय कैंसर एक गंभीर बीमारी है, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में बहुत ही साधारण से होते है। इसी कारण से लोग लक्षणों को साधारण समझकर इनको गंभीरता से नहीं लेते। जब अग्नाशय कैंसर बढ़ने लगता है तो अग्नाशय सही तरह काम करना बंद कर देता है। अग्नाशय के काम न करने से शरीर बहुत प्रभावित होता है, इससे पाचन में गड़बड़ी, वजन घटना, पीलिया, और शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते है।

1. पेट और पीठ में दर्द

अग्नाशय कैंसर का सबसे आम लक्षण है पेट के ऊपरी हिस्से और पीठ में दर्द। यह दर्द बहुत ही तीव्र होता है जो कि कमर तक फैलता है, जिससे काफी समस्या होती है। काफी बार मरीज इस दर्द को सामान्य गैस या एसीडीटी समझ कर गंभीरता से नहीं लेते।

2. पीलिया

अग्नाशय कैंसर के लक्षणों और पहचान में पीलिया सबसे मुख्य संकेत है। पीलिया की स्थिति में आंखे, नाखून, और स्किन पीली पड़ जाती है। साथ ही पेशाब का रंग गहरा पीला और मल का रंग भी हल्का हो जाता है। पीलिया तब होता है जब अग्नाशय कैंसर के कारण पित्त नली जिसे “Bile Duct” कहते है वो ब्लॉक हो जाती है।

3. भूख में कमी आना और अचानक वजन घटना

अग्नाशय भोजन को पचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, और ऐसे में जब इसमें गड़बड़ी आती है तो यह भूख पर भी पर प्रभाव डालता है। कई मरीजों को अग्नाशय कैंसर होने पर भूख कम लगती है या लगती ही नहीं है। भूख कम लगने से मरीज खाता कम है, और तेजी से वजन अपने आप कम होता जाता है। यह अग्नाशय कैंसर के लक्षणों में एक गंभीर लक्षण है, जिसे हमे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कारण चाहिए।

4. थका हुआ और कमजोर महसूस करना

अग्नाशय कैंसर में भूख नहीं लगती और वजन कम होता जाता है। इसी कारण से मरीज के अंदर कमजोरी आती जाती है, और वह कोई भी काम सही तरह से नहीं कर पाता। मरीज कोई सामान्य से काम करने पर भी थका हुआ महसूस करता है। शरीर में लगातार चक्कर आना और कमजोरी जैसा महसूस होना लगा रहता है।

5. पाचन समस्याएँ

अग्नाशय कैंसर होने पर रोगी में पाचन समस्याएँ भी देखने को मिलती है। इसमें उल्टी आना, जी मचलना, कब्ज, और दस्त, यह सभी समस्याएं अग्नाशय कैंसर का संकेत है।

6. शुगर लेवल का स्तर बढ़ना

अग्नाशय कैंसर की वजह से कभी - कभी मरीज का शुगर लेवल अचानक से बिगड़ जाता है, या बहुत बढ़ जाता है।

7. अन्य संकेत

●   पेट में सूजन आना

●   हमेशा गैस या एसीडीटी बने रहना

●   मल त्यागने में दिक्कत आना

●   मल त्यागने की आदतों में बदलाव

●   लगातार बुखार रहना

●   शरीर में कमजोरी आना

अग्नाशय कैंसर के इन सभी लक्षणों को इग्नोर करना आपके लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। इसलिए यदि आपको लंबे समय से यह लक्षण देखने को मिलते है तो तुरंत डॉक्टर से इसके लिए सलाह लें।

बचाव और सावधानियां

अग्नाशय कैंसर से बचने के लिए कुछ जरूरी बचाव उपाय और सावधानियां यहां बताई गई है। इन्हें अपना कर आप इस घातक बीमारी से खुद को बचा सकते है।

  • धूम्रपान और शराब ऐसे हानिकारक चीजें है, जो शरीर में कैंसर के साथ - साथ कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए हमें अपने जीवन से इन हानिकारक तत्वों को निकाल फेंकना चाहिए।
  • अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अनाज और कम मसाले वाले भोजन को शामिल करें। हेल्थी खाने से अपना शरीर आधे से ज्यादा बीमारियों से दूर रहता है और आप एक अच्छा जीवन जी पाते है।
  • मसालेदार खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे आपको कई बीमारियां हो सकती है। मोटापे से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए अपन मोटापे पर नियंत्रण रखें।
  • रोजाना सुबह - शाम हल्का फुल्का व्यायाम जरूर करें। व्यायाम करने से शरीर एक्टिव रहता और बीमारियां दूर रहती है।
  • समय - समय पर शरीर की जांच कराए। अगर आपके परिवार में किसी को अग्नाशय कैंसर हुआ है, और आपका उनसे खून का रिश्ता है तो आपको अग्नाशय कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

आज ही परामर्श लें

अग्नाशय कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जागरूकता और समय पर जांच आपकी जान बचा सकता है। यह बीमारी शुरुआत में अपना आप बढ़ती रहती है और आम लक्षण होने के कारण लोग इसे नजरअंदाज कर देते है। अगर पेट दर्द, पीलिया, वजन कम होना या थकान जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जांच करवाना जरूरी है।। सभी को चाहिए कि वह अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाए और शराब, धूम्रपान का सेवन छोड़ दे। जितना जल्दी हो सके अपने आप में सुधार करे और अच्छी हेल्थी डाइट लें। शरीर में कोई भी बदलाव नजर आने पर तुरंत आप Oncare Cancer Hospital पर जाकर संपर्क करे। इस हॉस्पिटल में आपको बेहतरीन इलाज मिलता है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Book an Appointment

Related Blogs

दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें? विशेषज्ञों की गाइड

जानिए दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें, कौन सा विशेषज्ञ आपके कैंसर के लिए सही है, डॉक्टर का अनुभव क्यों जरूरी है और Oncare Cancer Hospital क्यों भरोसेमंद है।

Read more

दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट: सही डॉक्टर चुनने का सरल तरीका

जानिए दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट कौन हैं, सही डॉक्टर और अस्पताल कैसे चुनें, इलाज के प्रकार, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद कैंसर देखभाल की पूरी जानकारी।

Read more

दिल्ली में ओवेरियन कैंसर का टॉप डॉक्टर कौन है? पूरी गाइड

जानिए ओवेरियन कैंसर के लक्षण, इलाज की प्रक्रिया और दिल्ली में ओवेरियन कैंसर का टॉप डॉक्टर कैसे चुनें। सही जांच, अनुभवी विशेषज्ञ और भरोसेमंद इलाज की पूरी जानकारी।

Read more

दिल्ली NCR में ब्लड कैंसर का बेस्ट हॉस्पिटल कौन सा है?

जानिए ब्लड कैंसर क्या होता है, इसके लक्षण, इलाज की प्रक्रिया और दिल्ली NCR में ब्लड कैंसर का बेस्ट हॉस्पिटल कैसे चुनें।अनुभवी डॉक्टर और बेहतर देखभाल की पूरी जानकारी।

Read more