Table of Contents
अग्न्याशय का कैंसर क्या है और इसकी शुरुआती पहचान कैसे करें?
आजकल हर कोई अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहा है और सिर्फ काम पर ध्यान दे रहा है। हमें जब भी थकान, भूख न लगना या अचानक वजन कम होने लगता है तो हमे इन्हें आम काम का तनाव समझ कर अनदेखा कर देते है। यही लापरवाही ही आगे जाकर किसी खतरनाक बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसे ही एक खतरनाक बीमारी है अग्न्याशय का कैंसर।
अग्न्याशय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन को ऊर्जा में बदलता है और खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। जब अग्न्याशय की कोशिकाओं में बदलाव आता है तो यह कैंसर विकसित होने लगता है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण बहुत ही साधारण से लगते है। इसलिए अग्न्याशय के कैंसर के बारे में सही जानकारी और लक्षणों की जानकारी होना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम सरल भाषा में समझेंगे कि अग्न्याशय का कैंसर क्या है और इसकी शुरुआती पहचान कैसे करें?
अग्न्याशय का कैंसर क्या है?
अग्न्याशय का कैंसर (Pancreatic Cancer) एक ऐसी बीमारी है जिसमें अग्न्याशय की कोशिका अपने आप बढ़ने लगती है। अक्सर हमारी कोशिका एक समय पर मरती और बनती है, लेकिन अग्न्याशय कैंसर में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती जाती है। यह कोशिकाएं बढ़ने - बढ़ते गांठ का रूप ले लेती है, जिसे कैंसर कहा जाता है। अग्न्याशय के कैंसर वैसे तो कई तरह के होते है, लेकिन इसके मुख्य दो रूप होते है:
1: Exocrine Tumors (Adenocarcinoma) - इस कैंसर के दुनिया भर में 90% मामले पाए गए है।
2: Endocrine Tumors (Neuroendocrine Tumors) - यह कैंसर बहुत ही दुर्लभ है, अभी तक इसके बहुत ही कम मामले सामने आए है। यह कैंसर ऐसी कोशिकाओं से शुरू होता है, जो हार्मोन का निर्माण करती है।
अग्न्याशय के कैंसर की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसके शुरुआती लक्षण बहुत ही साधारण से होते है। इसमें पेट दर्द, गैस, वजन कम होना, और कब्ज जैसे लक्षण देखने को मिलते है। लेकिन अगर यह लक्षण लंबे समय से आप झेल रहे है तो आपको सचेत हों जाना चाहिए। अगर इसका इलाज सही समय पर न कराया जाए तो यह धीरे - धीरे अन्य हिस्सों में भी फैलने लगता है। इतना ही नहीं यह आपकी मौत का कारण भी बन सकता है।
अग्न्याशय के कैंसर के कारण
अग्न्याशय का कैंसर एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है, जिसमें से कुछ पर हमे नियंत्रण है और कुछ पर नहीं। अग्न्याशय कैंसर के कुछ कारण नीचे दिए गए है:
1: आनुवांशिकता (Genetics)
आनुवांशिकता सबसे मुख्य कारण है किसी भी कैंसर या अन्य बीमार के फैलने का। अगर आपके किसी परिजन (मां, बहन, पिता, भाई और दादी) को अग्न्याशय कैंसर है, तो आपको भी कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
2: खान - पान (Diet)
आजकल हर एक चीज में मिलावट हो रही है, साथ ही हर कोई जंक फूड का सेवन अधिक मात्रा में कर रहा है। अधिक जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अधिक तेल मसाले वाला भोजन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते है। इसके अलावा स्मोक, तंबाकू और शराब का सेवन कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण है। शराब और तंबाकू हमारे शरीर की सतह को बाहर और अंदर दोनों तरह से नुकसान पहुंचाता है।
3: खराब लाइफस्टाइल (Bad Lifestyle)
इस व्यस्त दुनिया में हम सिर्फ काम के तनाव लेते रहते है और अपने शरीर पर ध्यान देना ही भूल जाते है। काम से छूटने के बाद हम अपना आधा समय सिर्फ फोन देखने में गवां देते है। यही हमारी सेहत के लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग होता है। सुबह रोजाना व्यायाम करना, कम तनाव लेना, खुश रहना और अच्छा भोजन करना हमे स्वास्थ्य रखता है। आधे से अधिक बीमारी केवल खुश रहने, व्यायाम करने और अच्छा भोजन करने से कम हो जाती है।
अग्न्याशय के कैंसर की शुरुआती पहचान कैसे करें?
अग्न्याशय कैंसर की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि लक्षण एकदम सामान्य देखने को मिलते है। लेकिन अगर हम ध्यान दे तो यह उतना भी मुश्किल नहीं है, आप अग्न्याशय के कैंसर की पहचान कर सकते है। आप नीचे दिए कुछ संकेतों की मदद से अग्न्याशय के कैंसर की शुरुआती पहचान कर सकते है:
1: पीठ दर्द:
पीठ दर्द कितना सामान्य लगता है, जिस वजह से आप इसको हमेशा अनदेखा करते है। लेकिन आप जानते नहीं के पीठ दर्द आपके लिए कितना बड़ा संकट का कारण है। जब अग्न्याशय में गांठ बढ़ने लगती है तो इससे आस पास के हिस्सों और अंगों में दवाब पड़ता है। इसी वजह से पेट और पीठ में दर्द महसूस होता है।
इसमें आपने कमर के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है। अगर आप भी लंबे समय से पीठ या पेट के दर्द को महसूस कर रहे है तो जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
2: पाचन समस्याएं:
हमारा अग्न्याशय भोजन पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है। जब कैंसर वाली कोशिकाएं अग्न्याशय को Damage करती है तो इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे आपको गैस, अपच, और पेट में दर्द महसूस होता है। साथ ही आपको मल के रंग में बदलाव, उल्टी, भूख न लगना, और वजन गिरना भी देखने को मिलता है।
3: पीलिया (Jaundice)
पीलिया अग्न्याशय कैंसर का सबसे ज्यादा दिखने वाला कैंसर है। हमारे Pancreas के पास से पित्त नली गुजरती है, जिसे Bile Duct भी कहते है। जब कोशिकाओ की गांठे बड़ी होने लगती है, तो इससे नली पर दबाव पड़ता है और पित्त शरीर में जमा होने लगता है। इससे त्वचा और आंखों का रंग पीला पडने लगता है, जिसे पीलिया कहा जाता है। साथ ही पेशाब का रंग भी गहरा हो जाता है, खुजली होना शुरू हो जाता है और मल का रंग भी हल्का हो जाता है।
4: अचानक वजन कम होना (Weight loss)
वजन कम होना अग्न्याशय कैंसर का एक सामान्य लक्षण है लेकिन यह बहुत गंभीर हो सकता है। Pancreas ऐसे Enzymes बनाता है जो, पाचन के लिए जरूरी होते है। जब Pancreas सही तरह से काम नहीं करता और Enzymes नहीं बनते तो शरीर प्रोटीन और कार्ब्स को Absorb नहीं कर पाता। इससे आप चाहे कितना भी खा रहे हों आपका शरीर पोषण नहीं ले पाता। इसी वजह से आपके शरीर का वजन अपने आप कम होने लगता है, और आप थका हुआ महसूस करते है।
5: शुगर
Pancreas शरीर में Insulin बनाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। जब कैंसर वाली कोशिकाएं अग्न्याशय को धीरे धीरे नुकसान पहुंचाती है तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में जिनको डायबिजीज नहीं होता उनको भी यह होने लगता है। जिनको पहले से शुगर की समस्या है उनपर दवाइयां कम असर करती है। इसके साथ भूख में भी कमी आती है और वजन भी गिरने लगता है।
आज ही परामर्श लें
अग्न्याशय का कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर इलाज से बचना संभव है। यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी बताए गए लक्षण को हल्के में न लें। पेट दर्द, पीलिया, वजन कम होना और शुगर लेवल में गड़बड़ी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले।
अपनी जीवनशैली और खान - पान में बदलाव जरूर करें और समय पर डॉक्टर से सलाह ले। अगर आपको कोई भी अग्न्याशय कैंसर से जुड़ा हुआ लक्षण नजर आता है तो समय पर इसकी जांच जरूर कराए। बेहतर और आधुनिक तकनीक वाले इलाज के लिए Oncare Cancer Hospital से संपर्क करें। यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम है जो मरीजों को भरोसेमंद इलाज देते है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
अग्न्याशय कैंसर वह स्थिति है जब अग्न्याशय की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और गांठ का रूप ले लेती हैं।
इसमें पेट या पीठ दर्द, गैस, पीलिया, अचानक वजन कम होना और शुगर लेवल की समस्या शामिल हैं।
आनुवांशिकता, खराब खान-पान, तंबाकू-शराब का सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं।
हाँ, समय पर पहचान और सही इलाज से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
अगर आपको लंबे समय तक पेट/पीठ दर्द, पीलिया, वजन कम होना या शुगर की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
Book an Appointment
Related Blogs

दिल्ली में ब्लड कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है? पूरी गाइड
जानिए ब्लड कैंसर क्या होता है, इसके प्रकार, आधुनिक इलाज के विकल्प और दिल्ली में ब्लड कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है। सही डॉक्टर और अस्पताल चुनने की पूरी जानकारी।

दिल्ली NCR के बेस्ट कैंसर अस्पताल: कहाँ मिलेगा बेहतर इलाज?
दिल्ली NCR में भरोसेमंद कैंसर अस्पताल कैसे चुनें? अनुभवी डॉक्टर, आधुनिक तकनीक, व्यक्तिगत देखभाल, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और मानसिक सहारा सहित पूरी जानकारी।

दिल्ली में सस्ता कैंसर इलाज: सरकारी vs प्राइवेट अस्पताल
दिल्ली में कैंसर का निशुल्क इलाज कहाँ मिलता है? जानिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैंसर उपचार का अंतर, खर्च, सुविधाएँ और सही इलाज चुनने की पूरी जानकारी।

दिल्ली के सबसे अच्छे ब्रेस्ट कैंसर डॉक्टर: सही डॉक्टर कैसे चुनें?
दिल्ली के ब्रेस्ट कैंसर डॉक्टर कैसे चुनें, इलाज के विकल्प क्या हैं और सही अस्पताल क्यों जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी पूरी जानकारी आसान और भरोसेमंद भाषा में पढ़ें।

