पहली कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स: शुरू करने से पहले जानें

oncare team
Updated on Apr 10, 2026 11:27 IST

By Prashant Baghel

कैंसर का नाम सुनते ही दिल में डर और घबराहट होना पूरी तरह सामान्य है। जब डॉक्टर यह कहते हैं कि अब कीमोथेरेपी शुरू करनी होगी, तो मरीज और उनके परिवार के मन में कई सवाल उठते हैं। सबसे आम सवाल यही होता है कि पहली कीमोथेरेपी के बाद शरीर पर क्या असर पड़ेगा, क्या थकान और कमजोरी ज्यादा महसूस होगी, या क्या जीवन की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाएगी। इन सवालों और चिंता के बीच कई मरीज और उनके परिवार महसूस करते हैं कि उन्हें सही जानकारी की जरूरत है, ताकि मानसिक रूप से तैयार रह सकें और इलाज के दौरान आत्मविश्वास बनाए रख सकें। डर को समझना और इसे स्वीकार करना ही पहला कदम है, क्योंकि मानसिक स्थिति इलाज की सफलता में भी अहम भूमिका निभाती है।

पहली कीमोथेरेपी का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। कुछ लोगों को हल्का असर महसूस होता है, जैसे थोड़ी थकान या हल्की मतली, जबकि कुछ को ज्यादा बदलाव दिखाई दे सकते हैं। शरीर को दवाओं के साथ तालमेल बैठाने में समय लगता है और यही वजह है कि साइड इफेक्ट्स धीरे-धीरे सामने आते हैं। अच्छी खबर यह है कि ज्यादातर साइड इफेक्ट्स अस्थायी होते हैं और समय के साथ कम हो जाते हैं। इसलिए डरने की बजाय सही जानकारी लेना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना सबसे जरूरी है। इसे संभालने के लिए परिवार का सहयोग, आराम और संतुलित भोजन मददगार साबित होते हैं।

कीमोथेरेपी आखिर होती क्या है?

सीधी भाषा में कहें तो कीमोथेरेपी एक ऐसा इलाज है जिसमें दवाओं की मदद से कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की कोशिश की जाती है।

ये दवाएं काफी स्ट्रांग होती हैं, क्योंकि इन्हें उन कोशिकाओं पर असर करना होता है जो बहुत तेजी से बढ़ती हैं। लेकिन इसी वजह से कभी-कभी ये शरीर की कुछ सामान्य कोशिकाओं को भी प्रभावित कर देती हैं। और यहीं से शुरू होते हैं  पहली कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स।

पहली बार कीमो लेने के बाद शरीर कैसा महसूस करता है?

सच बताऊं तो इसका एक ही जवाब नहीं है।किसी को पहले दिन ही कुछ फर्क महसूस हो जाता है, तो किसी को 2–3 दिन बाद। कुछ लोग तो कहते हैं कि उन्हें ज्यादा कुछ महसूस ही नहीं हुआ, जबकि कुछ को थोड़ा समय लगता है एडजस्ट होने में।मतलब साफ है हर शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है।लेकिन हाँ, जो भी होता है, वह ज़्यादातर मामलों में टेम्पररी (अस्थायी) होता है।

पहली कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स

पहली बार कीमोथेरेपी लेना थोड़ा अनजान सफर जैसा होता है। आपको नहीं पता होता कि आगे क्या महसूस होगा। लेकिन कुछ अनुभव ऐसे हैं जो काफी कॉमन हैं।

थकान और कमजोरी

यह शायद सबसे ज्यादा सुना जाने वाला साइड इफेक्ट है। इसमें आपको ऐसा लग सकता है जैसे:

  • शरीर में बिल्कुल एनर्जी नहीं है
  • थोड़ा चलने में भी थकान हो रही है
  • पूरा दिन बस लेटे रहने का मन कर रहा है

खास बात यह है कि थकान सोने से भी पूरी तरह नहीं जाती। अगर ऐसा हो, तो खुद को ज़बरदस्ती एक्टिव रखने की ज़रूरत नहीं है। शरीर जो कह रहा है, उसे सुनना ज्यादा जरूरी है।

मतली या उल्टी

कुछ लोगों को कीमो के बाद थोड़ा अजीब सा महसूस होता है जैसे पेट ठीक नहीं है या उल्टी आ सकती है। पहले के समय में यह समस्या ज्यादा होती थी, लेकिन अब डॉक्टर पहले से ही ऐसी दवाएं दे देते हैं जिससे काफी राहत मिल जाती है। छोटी-छोटी चीजें भी मदद करती हैं, जैसे:

  • हल्का खाना
  • ज्यादा ऑयली चीजों से दूरी
  • थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाना

बाल झड़ना

यह वो चीज है जो ज्यादातर लोगों को पहले से डराती है।

लेकिन सच थोड़ा अलग है:

  • हर किसी के बाल नहीं झड़ते
  • कुछ लोगों में सिर्फ बाल पतले होते हैं
  • और अगर झड़ते भी हैं, तो बाद में वापस आ जाते हैं

हाँ, यह बदलाव थोड़ा इमोशनल हो सकता है, लेकिन यह इलाज का हिस्सा है और अस्थायी है।

संक्रमण का खतरा

कीमोथेरेपी के दौरान शरीर की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है।

इसका मतलब यह नहीं कि हर बार आप बीमार पड़ेंगे, लेकिन सावधानी जरूरी हो जाती है।

जैसे:

  • साफ-सफाई का ध्यान रखना
  • भीड़-भाड़ से थोड़ा बचना
  • अगर बुखार आए तो तुरंत डॉक्टर से बात करना

साइड इफेक्ट्स को संभालना कैसे आसान बनाएं?

सच कहें तो “मैनेज करना” ही सबसे बड़ा मंत्र है।

आपको सब कुछ परफेक्ट करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ छोटी चीजों का ध्यान रखें:

  • जब थकान हो, आराम करें
  • जब भूख लगे, थोड़ा-थोड़ा खाएं
  • पानी पीते रहें
  • डॉक्टर से कुछ भी छुपाएं नहीं

और हाँ , गूगल से ज्यादा अपने डॉक्टर पर भरोसा करें।

मानसिक रूप से तैयार रहना भी जरूरी है

कीमोथेरेपी सिर्फ शरीर को नहीं, दिमाग को भी प्रभावित करती है।

कभी-कभी:

  • मन उदास हो सकता है
  • बिना वजह चिंता हो सकती है
  • या बस सब कुछ भारी लग सकता है

ऐसे समय में चुप रहने के बजाय बात करना ज्यादा जरूरी है।परिवार, दोस्त, या कोई भरोसेमंद व्यक्ति  किसी से भी बात करें।ये चीजें अंदर रखने से और मुश्किल होती हैं।

सही अस्पताल चुनना क्यों जरूरी है?

यह बात लोग अक्सर बाद में समझते हैं।कीमोथेरेपी का अनुभव काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि आपका इलाज कहां हो रहा है। अगर डॉक्टर अच्छे हों और टीम सपोर्टिव हो, तो आधा डर वैसे ही कम हो जाता है।

बेहतर और सुरक्षित इलाज के लिए Oncare Cancer Hospital जैसे संस्थान एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जहां मरीज की स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत देखभाल दी जाती है।

आज ही परामर्श लें

पहली कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को लेकर घबराना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन सही जानकारी और सही मार्गदर्शन से यह सफर आसान बन सकता है।

ज्यादातर साइड इफेक्ट्स समय के साथ कम हो जाते हैं। जरूरी यह है कि आप अपने शरीर को समझें, डॉक्टर की सलाह मानें और खुद को अकेला न समझें।

अगर आप सही इलाज और भरोसेमंद देखभाल की तलाश में हैं, तो Oncare Cancer Hospital एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Book an Appointment

Related Blogs

दिल्ली में कीमोथेरेपी सेंटर कौन सा सबसे अच्छा है?

जानिए दिल्ली में बेस्ट कीमोथेरेपी सेंटर कैसे चुनें। कीमोथेरेपी क्या होती है, इलाज की प्रक्रिया, मरीज की देखभाल और सुरक्षित कीमोथेरेपी उपचार की पूरी जानकारी।

Read more

कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से कैसे होता है?

जानिए कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से कैसे किया जाता है। इस लेख में पढ़ें कीमोथेरेपी की प्रक्रिया, इसके प्रकार, फायदे, साइड इफेक्ट्स और इलाज के दौरान ज़रूरी सावधानियां।

Read more

कीमोथेरेपी के दौरान होने वाले सामान्य साइड इफेक्ट्स

कीमोथेरेपी के सामान्य साइड इफेक्ट्स जैसे थकान, उल्टी, बाल झड़ना, मुंह के छाले, और उनका आसान इलाज जानें। पढ़ें हिंदी में पूरी जानकारी।

Read more

कीमोथेरेपी क्या है? कैंसर के इलाज में इसका महत्व

जानिए कीमोथेरेपी क्या होती है, यह कैसे काम करती है, कैंसर इलाज में इसका क्या महत्व है और इसे कब और कैसे दिया जाता है। सरल हिंदी में पूरी जानकारी।

Read more