कोलन कैंसर क्या है और यह कैसे विकसित होता है?

oncare team
Updated on Mar 3, 2026 16:37 IST

By Prashant Baghel

आजकल के गलत खान - पान और लाइफस्टाइल के चलते कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसी में एक कोलन कैंसर भी है, जो कैंसर का ही एक प्रकार है। कोलन कैंसर हमारे पाचन तंत्र को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। कोलन बड़ी आंत को कहा जाता है, जो वेस्ट पदार्थ को बाहर निकालता है, और पोषक तत्वों को इकट्ठा करता है। 

भारत के साथ - साथ अन्य देशों में भी कोलन कैंसर के मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका कही न कही हमारा गलत खान - पान और गलत लाइफस्टाइल ही मुख्य कारण है। लोग हमेशा ही कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चल कर घातक सिद्ध होता है।

कोलन कैंसर के लक्षण शुरुआत में बिल्कुल सामान्य होते है, जिस वजह से लोग ज्यादा इसपर ध्यान नहीं देते। लेकिन सही समय पर बीमारी की पहचान और इलाज ही आपकी जान बचा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम सरल भाषा में समझेंगे कोलन कैंसर क्या है और यह कैसे विकसित होता है?

कोलन कैंसर क्या है?

कोलन कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो बड़ी आंत (Large Intestine) के कोलन नाम के हिस्से में होता है। कोलन का काम है भोजन से पानी और पोषक तत्वों को इकट्ठा करना और बचे वेस्ट को बाहर निकालना।

जब कोलन की कोशिकाओं में बदलाव आता है, या वह असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। बढ़ते बढ़ते इन कोशिकाओं की गांठे बनने लगती है, जो कोलन कैंसर का रूप ले लेती है। इतना ही नहीं कोलन में कैंसर वाली सभी कोशिकाएं लगातार विभाजित होती रहती हैं। शुरुआत में यह गांठे छोटी होती है, जो इतना नुकसान नहीं करती, लेकिन अगर आप इलाज नहीं करते तो यह Polyps कैंसर में बदल जाती हैं।

कोलन कैंसर दो तरीके के होते है:

1: Adenocarcinoma: यह कोलन कैंसर का सबसे आम प्रकार, जो लगभग 95% मरीजों में पाया जाता है।

2: Lymphomas: यह काफी रेयर कोलन कैंसर का प्रकार है, जो सिर्फ 5% मामलों में ही देखने को मिलता है।

अगर कोलन कैंसर सही समय पर पकड़ा जाए तो, इस गंभीर बीमारी का इलाज संभव है। शुरुआत में जब गांठे बनती है तो इसको दवाइयों या ऑपरेशन से बिना किसी समस्या के हटा सकते है। लेकिन अगर कोलन कैंसर ज्यादा समय शरीर में रहा तो यह अन्य हिस्सों (लिवर, किडनी, और फेफड़ों) में भी फैलने लगता है।

कोलन कैंसर के कारण

आनुवंशिकता (Genetics) – जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को कोलन कैंसर हुआ हो, उन्हें इसका खतरा अधिक रहता है।

कोलन कैंसर होने के कई कारण होते है, जिसमें से मुख्य हमारी खराब लाइफस्टाइल, बढ़ती उम्र, कमजोर इम्यूनिटी और गलत खान - पान शामिल है। इसके अन्य कारण नीचे विस्तार से बताए गए है:

1: आनुवांशिकता (Genetics)

कोलन कैंसर के मामलों में आनुवांशिकता एक अहम भूमिका निभाती है। यदि परिवार में पहले किसी को कोलन कैंसर हुआ है, खासकर माता-पिता, भाई-बहन या दादा-दादी में से किसी को, तो अगली पीढ़ी में इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कुछ खास आनुवांशिक स्थितियाँ, जैसे Lynch syndrome और Familial Adenomatous Polyposis (FAP), कोलन कैंसर का कारण बन सकती हैं। इसलिए जिन परिवारों में कैंसर का इतिहास है, उन्हें समय-समय पर स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए।

2: उम्र (Age)

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने की क्षमता और इम्यून सिस्टम की ताकत कम होने लगती है। 40 की उम्र के बाद शरीर में कोशिकाएं अधिक असमान तरीके से बढ़ने लगती हैं, जिससे कैंसर बनने की आशंका बढ़ जाती है। यही कारण है कि 50 वर्ष की उम्र के बाद नियमित कोलनस्कोपी की सलाह दी जाती है।

3: खान-पान और जीवनशैली (Diet & Lifestyle)

आजकल का अनियमित और अस्वस्थ खान-पान कोलन कैंसर के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। अधिक मात्रा में रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड, फ्राई किया हुआ खाना, और रिफाइंड शुगर का सेवन कोलन की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा शराब और धूम्रपान भी कैंसर कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देते हैं। फाइबर की कमी, फल-सब्जियों का कम सेवन और पानी कम पीना आंतों की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है।

इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी, अधिक समय तक बैठे रहना, मोटापा, और तनाव भी कोलन कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। यदि जीवनशैली में थोड़े बहुत सुधार किए जाएं, जैसे कि हेल्दी डाइट लेना, नियमित एक्सरसाइज़ करना, और नशे से दूर रहना, तो कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

कोलन कैंसर कैसे विकसित होता है?

कोलन कैंसर धीरे धीर विकसित होता है, जो बड़ी आंत से शुरू होता है और फिर अन्य हिस्सों में फैलने लगता है. शुरुआत में यह एक छोटी गांठ के रूप में पैदा होता है और फिर धीरे धीरे बढ़ने लगता है. शुरुआत में यह इतने हानिकारक नहीं होते लेकिन इलाज न कराने से यह कैंसर का रूप ले लेते है. कोलन कैंसर कैसे विकसित होता? इसकी जानकारी नीचे आपको विस्तार से दी गई है:

1: कोशिकाओं में बदलाव

हमारे कोलन (बड़ी आंत) में मौजूद कोशिकाएं सामान्य रूप से एक निश्चित दर से बढ़ती और मरती हैं। लेकिन जब DNA में कोई म्यूटेशन या बदलाव आता है, तो यह प्रक्रिया अनियंत्रित हो जाती है। इन अनियंत्रित कोशिकाओं की वृद्धि को हमारा शरीर नियंत्रित नहीं कर पाता, जिससे कैंसर की शुरुआत होती है। यह बदलाव अक्सर लंबे समय तक बिना किसी लक्षण के होता है, जिससे शुरुआती पहचान कठिन हो जाती है।

2: पॉलीप बनना

DNA में बदलाव के कारण बढ़ती कोशिकाएं कोलन की भीतरी परत पर छोटी गांठों के रूप में उभरने लगती हैं, जिन्हें पॉलीप कहा जाता है। ये पॉलीप शुरूnon-cancerous हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ अगर इनमें कैंसर बनने की संभावना होती है। लेकिन कुछ पॉलीप फ्लैट होते हैं और धीरे-धीरे बड़े होकर अधिक खतरनाक हो सकते हैं। यही कारण है कि कोलनस्कोपी द्वारा समय-समय पर जांच कराना आवश्यक होता है।

3: कोशिकाओं का कैंसर में बदलना

अगर पॉलीप का समय रहते इलाज न हो, तो उनमें कैंसर वाले गुण विकसित होने लगते हैं। ये कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और पास के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचाने लगती हैं। एक बार जब ये पॉलीप कैंसर में बदल जाते हैं, तो बीमारी को नियंत्रित करना कठिन हो सकता है।

4: कैंसर का फैलना

जब कोलन में विकसित कैंसर कोशिकाएं अधिक उग्र रूप ले लेती हैं, तो वे कोलन की दीवार को पार करके आस-पास के अंगों, जैसे मांसपेशियों और वसा ऊतकों तक पहुंच जाती हैं। यह एक खतरनाक स्थिति होती है क्योंकि अब कैंसर केवल एक जगह तक सीमित नहीं रहता।

5: लसीका ग्रंथियों और खून के जरिए फैलाव (Metastasis)

यदि इस चरण पर भी इलाज नहीं किया गया, तो ये कैंसर कोशिकाएं खून और लसीका (lymphatic system) के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे लीवर, फेफड़ों, और पेट की झिल्ली (peritoneum) तक पहुंच जाती हैं। इस प्रक्रिया को मेटास्टेसिस कहा जाता है। यह कोलन कैंसर की सबसे गंभीर और जानलेवा अवस्था होती है, जहाँ इलाज करना जटिल और सीमित हो जाता है।

आज ही परामर्श लें

कोलन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसको सही समय पर पहचान कर इसके खिलाफ एक्शन लेना जरूरी है. इसके शुरुआती लक्षण बहुत ही साधारण होते है, जिस कारण हम इन्हें नजरअंदाज कर देते है. अगर आपको भी अपच, एसिडिटी, मल में खून आना, या वजन कम होना जैसी समस्याएं है तो इसको अनदेखा न करें.

हमारी इस व्यस्त जिंदगी में हमें सबसे पहले अपना शरीर का ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ साथ हमे अपनी खान - पान और लाइफस्टाइल को भी शुद्ध और हेल्थी रखना चाहिए. रोजाना व्यायाम करना और बॉडी चैकअप कराना हमारे लिए बहुत जरूरी है. व्यायाम हमारे शरीर से आधी से ज्यादा बीमारियों को दूर करता है.

बेहतर से बेहतर इलाज के लिए Oncare Cancer Hospital से संपर्क जरूर करें. Oncare Hospital में मिलता है आपको आधुनिक और भरोसेमंद इलाज. इतना ही नहीं यहां नई तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम आपको अच्छे से अच्छी इलाज और सुविधा देते है.

कोलन कैंसर से इतना डरने की आवश्यकता नहीं है अगर आप अपनी दिनचर्या, खान - पान और लाइफस्टाइल को अच्छा कर लेते है तो आप इस बीमारी से जीत सकते है. इतना ही नहीं साथ में आपको किसी भी लक्षण को अनदेखा नहीं करना है, कुछ महसूस होते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Book an Appointment

Related Blogs

दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें? विशेषज्ञों की गाइड

जानिए दिल्ली के टॉप ऑन्कोलॉजिस्ट कैसे चुनें, कौन सा विशेषज्ञ आपके कैंसर के लिए सही है, डॉक्टर का अनुभव क्यों जरूरी है और Oncare Cancer Hospital क्यों भरोसेमंद है।

Read more

दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट: सही डॉक्टर चुनने का सरल तरीका

जानिए दिल्ली के टॉप कैंसर स्पेशलिस्ट कौन हैं, सही डॉक्टर और अस्पताल कैसे चुनें, इलाज के प्रकार, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद कैंसर देखभाल की पूरी जानकारी।

Read more

दिल्ली में प्रोस्टेट कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ होता है?

जानिए प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण, जांच और इलाज के विकल्प। दिल्ली में प्रोस्टेट कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कहाँ मिलता है और सही अस्पताल कैसे चुनें, पूरी जानकारी आसान भाषा में।

Read more

दिल्ली में ओवेरियन कैंसर का टॉप डॉक्टर कौन है? पूरी गाइड

जानिए ओवेरियन कैंसर के लक्षण, इलाज की प्रक्रिया और दिल्ली में ओवेरियन कैंसर का टॉप डॉक्टर कैसे चुनें। सही जांच, अनुभवी विशेषज्ञ और भरोसेमंद इलाज की पूरी जानकारी।

Read more